गोरखपुर, मार्च 22 -- हाटा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के रावतपार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले ऋषभ यादव के शव का शनिवार सुबह बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पिता उदय चंद यादव ने दी। उधर, घटना का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि यह चोट मारने से है या फिर अंदरुनी नस फटने की वजह है। अगर किसी भारी वस्तु से मारने की पुष्टि होगी तब हत्या के एंगल पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राउतपार गांव में शौचालय के टीनशेड पर 32 वर्षीय ऋषभ यादव का शव नग्न अवस्था में मिला था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचा तो परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने क...