नई दिल्ली, मार्च 1 -- वेस्टइंडीज के खिलाफ हाई प्रेशर मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 50 गेंदों में 97 रन बनाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है। सिर्फ तीन रनों से शतक से दूर रहने वाले संजू ने कई रिकॉर्ड इस पारी के साथ ध्वस्त कर दिए हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए 20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज सुपर-8 मुकाबले में संजू सैमसन की शानदार 97 रनों की पारी के दम पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 196 रनों के विशाल लक्ष्य को 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।भारतीय टीम शुरुआती दबाव में थी, लेकिन संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभालते हुए एक शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने पारी के 9.4 ओवर में वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती की गेंद पर एक कड़क बैक-फुट कट लगाकर चौका जड़ा और अपना पचासा पूरा किय...