मथुरा, अप्रैल 18 -- मथुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 50 गांवों में प्लास्टिक बैंक स्थापित किए जाएंगे। पंचायत राज विभाग की यह पहल इन गांवों को प्लास्टिक-मुक्त बनाने और ग्रामीण कचरा प्रबंधन में सुधार लाने के लिए की जा रही है। उद्देश्य गांव-गांव से प्लास्टिक कचरा एकत्र करना, रीसाइकल करना और सिंगल-यूज प्लास्टिक को खत्म करना। प्लास्टिक बैंकों में ग्रामीण अपना सूखा प्लास्टिक कचरा जमा कर सकेंगे। इससे न केवल गांवों में गंदगी कम होगी, बल्कि सूखे कचरे का सही निस्तारण भी सुनिश्चित होगा। यह कदम प्रधान मंत्री के प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत मथुरा के विभिन्न क्षेत्रों में पहले से चल रहे स्वच्छता प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- प्लास्टिक छोड़ो, कपड़े के थैले अपनाओ जिला पंचायत राज अध...