सोनभद्र, अप्रैल 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में टीबी उन्मूलन और जनजागरूकता के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित 100 दिवसीय अभियान-2 के तहत तेजी से कार्य किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर 24 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत अब तक 50 उच्च जोखिम वाले गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में कुल 3005 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें 1479 पुरुष और 1526 महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविरों में आमजन की शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई (ऊंचाई-वजन), ब्लड प्रेशर तथा हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य टीबी सहित अन्य गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराना है। शनिवार को जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा बालि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.