हमीरपुर, मार्च 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में इस साल 50 सरकारी खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद होगी। इसकी तैयारियां तेज हो गई है। पहले दिन केंद्रों में बैनर टांग दिए गए। बारदाना भी आ चुका है, हालांकि पहले दिन किसी भी केंद्र की बोहनी नहीं हुई है। लक्ष्य अभी तक शासन से आया नहीं है। गतवर्ष 31 हजार एमटी लक्ष्य से अधिक की खरीद हुई थी। इस साल भी लक्ष्य इसी के आसपास रहने की संभावना है। उधर, किसानों ने भी गेहूं बेचने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद इस साल मार्केटिंग विभाग के 10, पीसीएफ के 28, नैफिड के चार और एफसीआई के आठ खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद की तैयारियां की गई है। सभी केंद्रों में बारदाना की उपलब्धता का दावा किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक कांटे में गेहूं की तौल होगी।पहले दिन गेहूं बेचने आए किसान मायूस लौटे राठ। सरकारी गल्ला खरीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.