50 की रफ्तार से आंधी चलेगी, भारी बारिश के साथ बिजली भी गिरेगी; बिहार में 6 दिन मौसम खराब
पटना, अक्टूबर 24 -- Bihar Weather: बिहार में अगले सप्ताह 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से बिहार के कई जिलों में 27 अक्टूबर से आंधी, बारिश की गतिविधियां शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने और खराब मौसम में कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शनिवार को इस संबंध में विस्तृत चेतावनी जारी की गई। मौसम खराब होने पर लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर को पटना, गयाजी, बेगूसराय समेत समूचे दक्षिण बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात के आसार हैं। 28 अक्टूबर को इसका असर भागलपुर समेत पूर्वी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.