गुड़गांव, फरवरी 28 -- गुरुग्राम, संवाददाता। जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत कर दी गई। अभियान का शुभारंभ शहर के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर सिंह ने किया। पहले दिन करीब 50 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन दोपहर 12:30 बजे के बाद टीकाकरण प्रक्रिया शुरू की गई। अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है। जिले में पहले चरण में लगभग 20 हजार किशोरियों को टीकाकरण के दायरे में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक और निःशुल्क है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश ने जानकारी दी कि शनिवार को शुभारंभ के बाद अब सोमवार से नियमित टीकाकरण अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.