50 किलो के बोरे में 15 किलो कम मिल रहा खाद्यान्न
जमशेदपुर, अगस्त 6 -- ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी से शिकायत की है कि गोलमुरी सह जुगसलाई का डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार मनमानी कर रहा है। आरोप लगाया है कि जो खाद्यान्न उन तक पहुंचाया जा रहा, उसके 50 किलो के बोरे में तीन से 15 किलो तक अनाज कम रहता है। पूछने पर ठेकेदार कहता है कि जैसे दे रहे हैं, वैसे लेना होगा। जो डीलर इसका विरोध करता है, उसे महीने के अंत में खाद्यान्न दिया जाता है, जिससे समय पर वितरण करना असंभव हो जाता है। इसकी वजह से ऑनलाइन में प्रतिशत कम रह जाता है। उनकी यह भी शिकायत है कि कुछ दुकानदारों को जुलाई का खाद्यान्न आज तक नहीं दिया गया है, जबकि सभी का डीएसडी कर दिया गया है। यही नहीं, कुछ को बहलाकर तो कुछ को दबाव देकर अग्रिम में ही डीएसडी रिसीव करा दिया गया है। दुकानदारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.