चाईबासा, जून 3 -- चाईबासा। चालगी गांव के निवासी और सेना के जवान सोनाराम हेस्सा ने 31 मई को जम्मू कश्मीर में आईकेए स्पोर्ट्स एंड इवेंट द्वारा आयोजित 50 किलोमीटर की पटनीटॉप अल्ट्रा मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 2000 फीट से लेकर 8000 फीट के ऊपर तक के पहाड़ी रोड पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें सोनाराम हेस्सा प्रथम स्थान पर रहे। उन्होंने 50 किलोमीटर की दूरी 3 घंटा 57 मिनट में पूरी की। आयोजक मंडली ने उन्हें पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि सोनाराम पश्चिम सिंहभूम जिले के टोन्टो प्रखंड के चालगी गांव के निवासी हैं और सेना में कार्यरत है। पूर्व में भी उन्होंने 24 घंटे के मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...