भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। यूं तो बीते आठ दिन से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है। सोमवार को भी दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहे तो दिन में धूप-छांव के बीच लोगों को गर्मी व उमस का एहसास हुआ। लेकिन देर शाम करीब 7:10 बजे आसमान में अचानक से बादल छा गये। इस दौरान करीब 50 से 55 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से आंधी चली। इसी बीच झमाझम बारिश से पूरे शहर में जलभराव की स्थिति बन गयी। करीब आधा घंटा तक झमाझम बारिश की रफ्तार थम तो गई लेकिन हल्की बूंदाबांदी का दौर रात करीब पौने नौ बजे तक जारी रहा. यह भी पढ़ें- तूफानी हवाओं और बौछारों ने गिराया पांच डिग्री पारामौसम की स्थिति दिन का पारा 1.7 डिसे तो 1.4 डिसे उछला रात का पारा यह भी पढ़ें- देर शाम तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें ...