जमशेदपुर, फरवरी 25 -- टाटा स्टील से संबद्ध संवेदक कंपनी, मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन और उसके 50 कामगारों के बीच लंबे समय से लंबित वेतन, नोटिस पे और छंटनी मुआवजा भुगतान संबंधी विवाद पर मंगलवार को श्रम विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। यह वार्ता श्रम अधीक्षक-2 सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कामगार पक्ष का नेतृत्व जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रतिनिधि राजीव पाण्डेय ने किया, जबकि प्रबंधन पक्ष के अधिकृत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। वार्ता के दौरान बकाया वेतन, नोटिस पे और छंटनी मुआवजा सहित अन्य देय मदों पर विस्तृत और गंभीर चर्चा हुई। प्रबंधन ने कुल 10,74,000 रुपये के भुगतान पर लिखित सहमति दी। वहीं, कामगारों ने न्यूनतम 50 लाख रुपये की राशि का लिखित दावा प्रस्तुत किया। कामगार पक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित 10,74,000 रुपये न तो वास्तविक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.