कानपुर, अप्रैल 1 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में बनने वाला 250 बेड का अस्पताल 50 करोड़ रुपये के बजट से करीब सवा लाख स्क्वायर फीट में बनेगा। इसको लेकर बुधवार को विवि प्रशासन ने निरीक्षण कर जमीन चिह्नित की। यह अस्पताल स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस के बगल में बनेगा। अस्पताल के बगल में ही रिहैबिलिटेशन सेंटर भी बनेगा। अस्पताल ग्राउंड फ्लोर समेत तीन मंजिला बनेगा। सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अगुवाई में शिक्षकों की एक बैठक हुई। जिसमें अस्पताल के लिए जगह चिह्नित करने के साथ निर्माण को लेकर आर्किटेक्ट पर भी चर्चा हुई। अस्पताल नार्थ-ईस्ट दिशा में बनेगा। जिसका मुख्य द्वार जीटी रोड पर अलग से बनाया जाएगा, जिससे मरीजों को आने-जाने में दिक्कत न हो। साथ ही, छात्रों को भी कैम्पस में आने में परेशानी न हो। अस्पताल के लिए अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.