नई दिल्ली, फरवरी 7 -- दिल्ली सरकार ने नगर निगम आयुक्त के वित्तीय अधिकार बढ़ाए, मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकायों को सशक्त करना प्राथमिकता नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में नगर निगम के विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं को सीधे धरातल तक पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सरकार ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त के वित्तीय अधिकारों में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इस निर्णय से निगम आयुक्त अपने स्तर पर ही 50 करोड़ रुपये तक की योजनाओं और कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर सकेंगे। इससे न केवल निर्णय-प्रक्रिया तेज होगी बल्कि बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को शीघ्र लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार अभी तक दिल्ली नगर निगम आयुक्त को केवल 5 करोड़ रुपये तक की योजनाओ...