कटिहार, अप्रैल 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में खेती के स्वरूप को बदलने की दिशा में एक नई पहल शुरू होने जा रही है। अब तक आम और लीची के लिए पहचान बना चुका जिला जल्द ही अमरूद उत्पादन का भी बड़ा केंद्र बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है। उद्यान विभाग ने क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने के तहत अमरूद के दो बड़े क्लस्टर विकसित करने की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत जिले में 25-25 एकड़ के दो क्लस्टर विकसित किए जाएंगे, यानी कुल 50 एकड़ क्षेत्र में अमरूद की बागवानी की जाएगी। खास बात यह है कि इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जा रहा है, जिसकी सफलता के बाद पूरे जिले में विस्तार की योजना है। उद्यान विभाग की गांव की बागवानी, हमारे गौरव की कहानी योजना के अंतर्गत यह पहल की जा रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए राशि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.