रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- खटीमा। ग्राम उलानी में गुरुवार को दोपहर बाद गेहूं की कटाई के बाद खेतों में बची नरई (पराली) में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कई एकड़ क्षेत्र में फैल गई। इस घटना में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने से करीब 50 एकड़ क्षेत्र की नरई जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान पति हरदीप सिंह गोराया ने खटीमा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर पीड़ित किसान जरमेल सिंह, मनजीत सिंह, भजन सिंह, रवींद्र वर्मा, जगदीप सिंह, ओम प्रकाश, श्याम सिंह, बचन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.