50 एकड़ खेत में भूसा अवशेष में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
औरैया, मई 3 -- याकूबपुर, संवाददाता। चौकी क्षेत्र के ग्राम डमरपुर के उत्तर दिशा में खेतों में रखी भूषा अवशेष में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलते आग फैलकर करीब 50 एकड़ खेतों को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें लाखी गांव तक पहुंच गईं।घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने आग की लपटें देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार आग डमरपुर गांव की तरफ से शुरू हुई और तेज हवा के कारण आसपास के खेतों में फैलती चली गई। यह भी पढ़ें- खेतों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा गैस गोदाम डमरपुर निवासी संतोष, रवींद्र, सतेंद्र यादव तथा लाखी गांव निवासी रामबाबू, विनोद कुमार, ईश्वरदयाल, दसरथ, इंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.