50 एकड़ में बनेगा एम्प्लॉयमेंट जोन, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व रोजगार
महाराजगंज, जून 17 -- महराजगंज, नवीन विषेन प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रीयल जोन स्थापित किया जाएगा। इसमें युवाओं को स्थानीय स्तर पर कौशल विकास व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने जिले में 50 एकड़ भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया है। इस परियोजना के शुरू होने से जिले के हजारों युवाओं को रोजगार के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से जिले को मिली नई औद्योगिक उड़ानजिला प्रशासन के अनुसार यह एम्प्लॉयमेंट जोन पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके लिए भूमि के चयन में सड़क कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे भविष्य में उद्योगों को सामान ढुलाई व परिवहन में कोई समस्या न आए। चिह्नित भूमि का प्रस्ताव मिलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.