50 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिली प्री-स्कूल किट
प्रयागराज, जून 16 -- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से नन्दी सेवा संस्थान की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय अरैल नैनी और रोटरी पार्क दरियाबाद में प्री-स्कूल किट वितरण समारोह हुआ। संस्थान की अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 50 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट प्रदान की तथा 49 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। किट में कुर्सियां, टेबल, बेबी साइकिल, खिलौने, ब्लैकबोर्ड और वर्णमाला कैलेंडर शामिल रहे। अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि बच्चों को बेसिक शिक्षा के साथ आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.