भदोही, मार्च 5 -- भदोही, संवाददाता। मीडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल के साथ ही अन्य देशों में युद्ध जारी है। इसका असर आगामी माह अप्रैल में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 50वें अंतर्राष्ट्रीय कालीन मेले पर पड़ना तय है। कालीन कारोबारी मेले की तैयारियां तो कर रहे हैं। लेकिन युद्ध लंबा चला तो अमेरिकी और यूरोप के बायरों के कम आने से इनकार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि भारत के रूस से पेट्रो पदार्थों की खरीदारी को लेकर अमेरिका नाराज था। ऐसे में गत वर्ष अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौ फीसदी से टैरिफ को बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया था। उसके बाद अगस्त माह में दोबारा 25 यानि कुल मिलाकर 50 फीसदी टैरिफ कर दिया था। जिसका कालीन करोबार पर व्यापक असर पड़ा था। सीईपीसी एवं एकमा के पदाधिकारियों द्वारा वस्त्र मंत्रालय के अफसरों एवं केंद्र सरकार से कारोबार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.