नई दिल्ली, अगस्त 4 -- JSW-MG Motor India ने अपनी पॉप्युलर SUVs - Hector और Hector Plus को महंगा कर दिया है। इन गाड़ियों को खरीदने के लिए अब आपको 50,800 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे। नई कीमतें लागू भी हो गई हैं। हालांकि, यह प्राइस हाइक पूरी रेंज पर लागू नहीं हुई है। कंपनी ने सिर्फ कुछ सेलेक्टेड वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई हैं। आइए जानते हैं डीटेल।कौनसा वेरिएंट कितना महंगा एमजी हेक्टर के एंट्री-लेवल Style Petrol MT वेरिएंट की कीमत पहले की तरह Rs.11.99 लाख (एक्स-शोरूम) बनी हुई है। इसके ऊपर के Select Pro Petrol MT, Smart Pro Petrol MT और Sharp Pro Petrol MT वेरिएंट्स की कीमत में 50,800 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, Smart Pro Petrol AT की कीमत में 40,800 रुपये का इजाफा हुआ है। हेक्टर के टॉप-स्पेक Sharp Pro Petrol AT और Savvy Pro Petrol AT ...