विकासनगर, मार्च 16 -- सहसपुर कोतवाली पुलिस ने एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 5.98 हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान टिमली-धर्मावाला क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.98 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान मोहसिन पुत्र यामीन निवासी खुशहालपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस और गौवंश अधिनियम में मुकदमे दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...