5.90 लाख पशुओं को टीका लगाने घर-घर दौड़ेंगी 28 टीम
फिरोजाबाद, जुलाई 22 -- जिले में खुरपका-मुंहपका रोग के नियंत्रण के लिए 45 दिवसीय अभियान शुरू हो गया है। बुधवार को जागरूकता फैलाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी ने रवाना किया। अभियान के तहत 28 टीमें घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। करीब 5.90 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य है। पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने एवं पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका निशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अभियान के प्रचार-प्रसार एवं फील्ड मूवमेंट के गाड़ियों को हरी झंडी दिखा विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। यह भी पढ़ें- घर-घर पहुंचेगी टीकाकरण टीम, खुरपका-मुंहपका से बचेंगे पशु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि जिले में टीकाकरण अभियान में 5.90 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.