आरा, फरवरी 16 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के कृष्णगढ़ थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झोखीपुर गांव में छापेमारी कर मादक पदार्थ के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज के पास से 5.87 ग्राम हीरोइन बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान झोखीपुर गांव निवासी संतोष पासवान के पुत्र नीतीश पासवान के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नीतीश पासवान काफी दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी-छिपे हीरोइन की बिक्री कर रहा था। इसकी सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की कार्रवाई की। बताया जाता है कि पुलिस को विश्वसनीय स्रोतों से सूचना मिली थी कि आरोपित अपने घर के आसपास ही मादक पदार्थ की बिक्...