5.72 करोड़ जन-धन खातों में 0 बैलेंस.सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े; RTI से खुली पोल
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) का उद्देश्य देश के हर व्यक्ति को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना था, लेकिन इससे जुड़ा एक नया आंकड़ा चौंकाने वाला है। एक RTI की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में करीब हर चौथा जन धन खाता इनऑपरेटिव यानी निष्क्रिय है। इतना ही नहीं, 5.72 करोड़ जन धन खातों में कोई बैलेंस नहीं है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने RTI कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ के आवेदन के जवाब में बताया कि 12 अगस्त 2026 तक देशभर में कुल 59,03,74,907 जन धन खाते थे। इन सभी खातों में कुल जमा राशि Rs.3.15 लाख करोड़ से ज्यादा थी। कुल खातों में 32.89 करोड़ खाते महिलाओं के नाम पर हैं, जिसमें ट्रांसजेंडर खाताधारक भी शामिल हैं, जबकि 26.14 करोड़ खाते पुरुषों के हैं। यह भी पढ़ें- 59 करोड़ खाते, Rs.3.17 लाख करोड़ हुए जमा; PM जन-धन योजना ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.