अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार को तेज गति से जारी रहा। जनपद के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 5,64,275 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 1,27,866 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया, जबकि डीएसएम इंटर कॉलेज और रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में 31 मार्च तक ही मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका था। वहीं डीपीएस इंटर कॉलेज में भी बुधवार को अंतिम चरण का कार्य पूरा कर लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 99.82 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। सभी केंद्रों पर निर्धारित समयसीमा के अंदर मूल्यांकन पूरा कराने के निर्देश दिए गए थे, जिनका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। शेष बची कॉपियों का मूल्यांकन भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिससे परिण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.