लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- लखीमपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त शुक्रवार को जिले के 5,56,801 किसानों के खाते में भेजी गई। गुवाहाटी असम में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए भेजे गए हैं। गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विकास भवन सभागार में देखा गया। यहां सदर विधायक योगेश वर्मा, उपकृषि निदेशक गिरश चन्द, जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व किसान मौजूद रहे। उपकृषि निदेशक ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र के अलावा सभी ब्लाक, मंडी समितियों व पैक्स समितियों पर भी लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.