लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- लखीमपुर। जिले के 5,56,801 किसानों के खाते में शुक्रवार को सम्मान निधि की 22वीं किस्त भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश भर के किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजेंगे। दो-दो हजार रुपए की किस्त किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। यहां किसानों को भी बुलाया गया है। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त के लिए किसानों का डाटा लाक हो चुका है। जिले के पांच लाख 56 हजार 801 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए भेजे जाएंगे। गुवाहाटाी में प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री इसको सम्बोधित करेंगे। इसका लाइव प्रसारण https://pmindiawebcast.nic.in लिंक के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.