गाजीपुर, अप्रैल 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों को अब और अधिक आकर्षक व उपयोगी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। नौनिहालों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इन केंद्रों पर आकर्षक चित्रों वाली लगभग 150 रंगीन किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। किताबों के माध्यम से बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। पहले चरण में 110 केंद्रों का चयन किया गया है। एक केंद्र पर साढ़े पांच लाख रुपए खर्च होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों को एलईडी लाइट, आधुनिक फर्नीचर और प्री-स्कूल किट से भी सुसज्जित किया जाएगा। इससे बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा और वे खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित होंगे। प्री-स्कूल किट में शैक्षणिक सामग्री जैसे चार्ट, खिलौने और गतिविधि आधारित उपकरण शामिल होंगे, जो बच्चों की बौद्धिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.