बगहा, अप्रैल 8 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयअब सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं का पहली कक्षा में 5.5 वर्ष पूरा होने के बाद ही नामांकन लिया जाएगा। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही शिक्षा विभाग में दिशा निर्देश जारी कर दिया है। वैसे छात्र-छात्राएं जिनका सितंबर 2026 तक 6 वर्ष पूरे हो जा रहे हैं वैसे ही छात्र-छात्राओं का नामांकन इस बार पहली कक्षा में लिया जाएगा। नए सत्र शुरू होने के साथ ही शिक्षा विभाग का नामांकन अभियान शुरू हो रहा है। इसे लेकर शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉक्टर बी राजेंद्र ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि सभी 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु यह आवश्यक है कि...