किशनगंज, मार्च 1 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को आरपीएफ ने 5.4 किलो गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जहां आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी थी। बताया जाता है की आरपीएफ की टीम प्लेटफॉर्म संख्या 1 गश्त लगा रही थी। इस दौरान टीम की नजर तीन संदिग्ध व्यक्तियों पर पड़ी। तलाशी लेने पर इनके पास से गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी बंगाल के अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले है। जानकारी के अनुसार शनिवार को सभी आरोपी बंगाल के कुचबिहार से गांजा लेकर किशनगंज पहुंचा था और आगे कही जाने के लिए किशनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था।तभी आरपीएफ की टीम की नजर तीनों संदिग्ध युवकों पर पड़ गई। आरपीएफ पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। आरपीएफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.