पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। शहर में पर्यटन आदि की वजह से जब तब होटल या अन्य अतिथि गृह बुक रहते हैं। यही नहीं कई आयोजनों में आने वाले लोग या अन्य उदीयमान रात में स्टे की सुविधा बेहतर न मिल पाने से असहज होते रहे हैं। पर अब इसका निदान खोज लिया गया है। प्रेक्षा गृह के बराबर में पड़ी पूर्व में सूचना अधिकारी कार्यालय के दफ्तर वाले परिसर में डारमेट्री बनेगी। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। आंगणन कर प्रपोजल को शासन को भेज दिया गया है। यह तय हो गया है कि यहां डारमेंट्री बनेगी जो लोगों की सुविधा और सहूलियत के लिए नया विकल्प बनेगी। शहर में गांधी स्टेडियम रोड पर यह स्थान बरसों से उपेक्षित पड़ा हुआ था। पिछले दिनों खिलाड़ियों के आने पर और इंडो नेपाल मैत्री सम्मेलन के लोगों के आने पर रहने रुकने की असुविधा सामने आने पर यह प्रस्ताव बना था। इस पूरे प्रपोजल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.