लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- होली पर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत खीरी जिले की 5.38 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी की सौगात दी है। कलक्ट्रेट में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लखनऊ से लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को देखा गया। कार्यक्रम का संचालन डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने किया। जनपदीय कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश वर्मा, विधायक विनोद शंकर अवस्थी और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और डीएसओ अंजनी कुमार सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि खीरी में 05 लाख 38 हजार 961 गरीब महिलाए उज्ज्वला योजना की लाभार्थी है। आधार प्रमाणित लाभार्थियों को निःशुल्क एलपी...