5.31 लाख की लागत से बनेगी ध्वैया में पीसीसी सड़क
गिरडीह, जून 8 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के देवराडीह पंचायत के ध्वैया गांव को पक्की सड़क की सौगात मिलेगी। सोमवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत पीसीसी सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। दासो महतो के घर से तालाब तक 5 लाख 31 हजार रुपए की लागत से सड़क का निर्माण होगा। शिलान्यास के मौके पर जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्यों को जमीन पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। फंड का अभाव है, फिर भी लगातार योजनाओं की स्वीकृति दिलाई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी खुद करें। संवेदक को भी प्राक्कलन के अनुसार तय समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया गया। पंचायत समिति सदस्य कुंती वर्मा ने कहा कि सड़क बनने से बरसात में कीचड़ और आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.