5.13 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
कानपुर, जून 6 -- चकेरी। जूही पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 5.13 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जूही थानाप्रभारी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने एक बजे कंजड़नपुरवा निवासी अनीश गिहार को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से कुल 5.13 किग्रा गांजा बरामद किया गया, जिसे अलग-अलग पांच पैकेट में रखे था। इसके अलावा आरोपित के पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपित को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- एक किलो 80 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 1.100 किग्राम गांजा संग एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.