बदायूं, मार्च 30 -- दातागंज में उप-कोषागार में हुये 5.08 करोड़ रुपये के स्टांप घोटाले के आरोपी बाबू राजेश सागर को रविवार के लिए आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन(ईओडब्ल्यू) लखनऊ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस कोतवाली में आमद व रवानगी दर्ज कराने के बाद आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की टीम आरोपी को साथ लखनऊ लेकर गयी है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। दातागंज के उप कोषागार में नवंबर 2019 में स्टांप घोटाला सामने आया था। उप कोषागार के रोकड़िया हरीश कुमार व सहायक राजेश सागर दोनों वर्ष 2013 से यहां तैनात थे और उस समय से ही घोटाला कर रहे थे। उनके पास से जो रजिस्टर मिला था, उस पर स्टांप लेनदेन का रिकॉर्ड पूरा था लेकिन स्टांप बिक्री के बाद पूरा रुपया बैंक में जमा नहीं किया जाता था। इससे दोनों की पोल खुल गई। फिर दोनों बगैर कोई रिकॉर्ड उपलब्ध करा...