रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 23 -- उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में इस बार मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। जिस समय केदारनाथ आमतौर पर 5 से 8 फीट तक बर्फ से ढका रहता है, वहां मंगलवार तक एक बार भी बर्फबारी नहीं हुई। इस असामान्य स्थिति ने पर्यावरणविदों और स्थानीय प्रशासन दोनों को सतर्क कर दिया है। बर्फ न गिरने के कारण केदारनाथ और आसपास के इलाकों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। इसका सीधा असर केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना में काम कर रहे मजदूरों पर पड़ रहा है। ठंड और मौसम की अनिश्चितता के चलते वे दिन में केवल 3 से 4 घंटे ही काम कर पा रहे हैं। इस साल चारधाम यात्रा भी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित रही। अत्यधिक बारिश, बादल फटने की घटनाएं, बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई बार यात्रा बाधित हुई। इसके बावजूद यात्रा सीजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम पहुंचे। विशेषज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.