नई दिल्ली, जून 13 -- किसी भी शख्स की नौकरी जाने से उसके जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही हाल ही में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) से नौकरी गंवाने वाले 29 साल के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी दुविधा साझा की है। उसने पूछा कि अब उसे आगे क्या करना चाहिए? उसने पूछा कि उसे नई नौकरी तलाशनी चाहिए, कोई नया स्किल्स सिखना चाहिए, बिजनेस शुरू करना चाहिए या फिर पैसिव इनकम के विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए।1.3 लाख रुपये थी इन-हैंड सैलरी अपने पोस्ट में युवक ने बताया कि उसके पास पांच साल काम करने का अनुभव है और नौकरी जाने से पहले वह हर महीने लगभग 1.3 लाख रुपये की इन-हैंड सैलरी पा रहा था। उसने कहा कि वह एक ऐसे क्षेत्र में काम करता था, जहां अवसर सीमित हैं और ज्यादातर बड़ी कंपनियां ही उस विशेषज्ञता का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही उसे कोडिंग क...