मुजफ्फरपुर, मई 17 -- अनामिका, मुजफ्फरपुर। बचपन से ही उलाहना से उलझे रेडलाइट एरिया के बच्चे अब शिक्षा के साथ-साथ बचत के बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। ये उम्र में छोटे हैं, लेकिन सोच इनकी बड़ी है। 5-10 रुपये की बचत कर गुल्लक बैंक के जरिए अब ये हजारों की एफडी तक पहुंच गए हैं। इन बच्चों ने गुल्लक बैंक में 50 हजार रुपये तक जमा कर लिए हैं।

पहली बार बैंक में खाता पहली बार इस इलाके के 100 बच्चों का बैंक में खाता खुलेगा। 10 से 14 साल तक के इन बच्चों ने 10 महीने में यह बचत की है। खास यह कि इनमें से 10 बेहतर बच्चों को पुलिस की ओर से अलग से एक-एक हजार रुपये मिलेंगे। कुल 60 हजार की एफडी इन बच्चों के नाम होगी। रविवार से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। बैंक वाले इन बच्चों के इलाके में चल रही पुलिस पाठशाला में पहुंचेंगे।

बचत, अनुशासन व सुखद भविष्य की नींव ...