मुजफ्फर नगर, जून 16 -- शाहपुर पुलिस ने मुठभेड एक शातिर वांछित व 15,000 हजार के ईनामी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस सहित एक मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया है।क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह एवं थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा खतौली-शाहपुर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुई दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। अभियुक्त पुलिस टीम को देखकर तेजी से चांदपुर मार्ग पर मुडकर भागने लगा। कुछ आगे चलकर हडबडाहट में अभियुक्त की मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गयी । यह भी पढ़ें- 5 हजार के ईनामी बदमाश मुठभेड में घायल अभियुक्त पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए ईंख के खेतों में घुस...