5 हजार का इनामी शराब तस्कर धराया
मोतिहारी, मई 28 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के गायघाट टाली टोला निवासी 5 हजार रुपये के इनामी शराब कारोबारी पप्पू पटेल उर्फ उदय पटेल को हरसिद्धि पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सुभाष पटेल का पुत्र बताया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से शराब कारोबार से जुड़े मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ हरसिद्धि थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज हैं। हरसिद्धि 17 फरवरी को एक शराब के मामले में तलाश रही थी। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.