पीटीआई, मार्च 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आस-पास के एरिया में पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है और साथ ही 5 हजार जवानों को तैनात किया गया है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी गई है। पुलिस के बयान के मुताबिक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। सभी एंट्री प्वाइंट पर तलाशी, सामान की जांच और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन किया जा रहा है।काले कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध यही नहीं शुक्रवार को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भी भेजे गए हैं जिनमें साफ तौर पर कहा गया है कि अतिथियों को काले कपड़े पहनकर नहीं आना है और साथ ही कार्यक्रम की लाइव स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.