नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- फेस्टिव सीजन में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए गुड न्यूज है। मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) पर भी ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान विक्टोरिस खरीदने पर अधिकतम 1,36,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं मारुति विक्टोरिस के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।यहां देखें छूट की पूरी डिटेल्स मारुति विक्टोरिस पर इस महीने आप कुल 1,36,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi के अनुसार, कंपनी इस पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। साथ ही, 10 अक्...