नई दिल्ली, जुलाई 10 -- देश के सब-4 मीटर सेगमेंट में टाटा पंच का दबदबा एक बार फिर कायम हो गया है। पिछले महीने, इस सेगमेंट को मारुति फ्रोंक्स ने टॉप किया था, लेकिन 30 दिनों के अंदर ही पंच ने अपना खोया ताज हासिल कर लिया। खास बात ये है कि इस सेगमेंट में टाटा के दोनो मॉडल यानी पंच और नेक्सन पहली दो पोजीशन पर रहे। इतना ही नहीं, ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में भी टॉप पर रहे। वहीं, फ्रोंक्स नंबर-3 पर पहुंच गई। जबकि,टॉप-5 में हुंडई वेन्यू और महिंद्रा XUV 3XO को भी जगह मिली। बता दें पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 569,990 रुपए है। वहीं, सेफ्टी के लिए इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। चलिए अब इस सेगमेंट की टॉप सेलिंग कारों के बारे में जानते हैं। बेस्ट सेलिंग सब 4 मीटर SUVs सेल्स की बात करें तो टाटा पंच की जून 2026 में 21,006 यूनि...