समस्तीपुर, जनवरी 10 -- हसनपुर। मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में कमरों का अभाव है। इसके कारण वर्ग संचालन में काफी परेशानी होती है। मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव एक ही भवन में संचालित होता है। इसमें कमरों की संख्या -10 है। 08 कमरों का उपयोग मध्य विद्यालय में होता है। 02 कमरों का उपयोग उच्च माध्यमिक विद्यालय में होता है। मध्य विद्यालय में छात्रों छात्राओं की संख्या -863 है। लगभग 550 छात्र छात्राओं की उपस्थिति भी होती है। कमरों के अभाव में छात्रों को बैठने एवं पठन पाठन में काफी परेशानी होती है। जबकि शिक्षकों की संख्या -14 है। जगह के अभाव में खेलकूद नदारत है। उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रों की संख्या -366 है। शिक्षकों की संख्या -11 है। दोनों विद्यालय में शिक्षकों की अच्छी टीम है। लेकिन जगह का अभाव होने के कारण छात्र छात्र...