5 सितंबर को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगे अमित कुमार शर्मा
हापुड़, सितम्बर 1 -- राजकीय इंटर कॉलेज अनूपपुर डिबाई के शिक्षक अमित कुमार शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए हुआ है। उन्हें शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को योगी बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।अमित शर्मा जनपद हापुड़ के पहले माध्यमिक शिक्षक हैं। जिन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। अमित कुमार शर्मा का राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) उत्तर प्रदेश के ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम के लिए भी चयन हुआ है। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने शिक्षक अमित कुमार शर्मा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को शिक्षक अमित कुमार शर्मा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.