5 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने में जुटा वित्त रहित शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा
घाटशिला, अगस्त 25 -- मुसाबनी। वित्त रहित शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आगामी पांच सितंबर को रांची स्थित लोक भवन के समक्ष प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन एवं नंग-धड़ंग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को कोल्हान क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
जनसंपर्क अभियान मोर्चा के अध्यक्ष मंडल के सदस्य डॉ. देवनाथ सिंह, चंद्रेश्वर पाठक, महात्मा सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह एवं शिवपूजन सिंह चौहान ने विभिन्न वित्त रहित इंटर कॉलेजों एवं माध्यमिक विद्यालयों का दौरा कर प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आसनबनी इंटर कॉलेज, जी एन डी इंटर कॉलेज धालभुगढ़,नेताजी सुभाष चंद्र बोस उच्च विद्यालय कालिकापुर, चंद्रमोहन जमीनीकांत इंटर कॉलेज सालबनी, माइंस इंटर कॉलेज मुसाबनी, गिरीश च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.