पीटीआई, जून 26 -- झारखंड सरकार 28 जून से तीन दिन के लिए पोलियो अभियान चलाने जा रही है। इस दौरान राज्य के 61.26 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 28 जून को राज्य में बूथ लगाए जाएंगे और फिर 29 और 30 जून को घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो पिलाई जाएगी जो कि किसी कारणवश बूथ पर नहीं आ सके थे। ये पूरा अभियान स्वास्थ्य कर्मियों, आशा स्वयंसेवकों, आंगनवाड़ी कर्मचारियों और कई सरकारी विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से चलाया जाएगा। एक अधिकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की पिलाई जाएगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अजय कुमार सिंह ने इस अभियान के लिए चल रही तैयारियों की गुरुवार को एक बैठक में समीक्षा भी की थी। इस दौरान टीकाकरण अभियान की तैयारियों, विभागों के बीच ...