नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- मल्टीबैगर स्टॉक Transformers and Rectifiers को दो बड़े वर्क ऑर्डर मिले है। कंपनी को दोनों काम अलग-अलग जगहों से मिला है। इस खबर के सामने-आने के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। बता दें, पिछले एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया है।कहां से मिला है काम (Transformers and Rectifiers Work order details) एक वर्क ऑर्डर कंपनी को दामोदर वैली कारपोरेशन से मिला है। कंपनी ने इस वर्क ऑर्डर को लार्ज ऑर्डर में रखा है। Transformers and Rectifiers की तरफ से दी जानकारी में बताया है कि उन्हें 500MVA और 200MVA के ऑटो ट्रांसफॉर्मस और उससे जुड़ा काम करना है। इस काम को 15 से 28 महीने में पूरा करना है। बता दें, कंपनी ने वर्क ऑर्डर की कीमत को साझा नहीं किया है। लेकिन यह लार्ज ऑर्डर 100 से 500 क...