नई दिल्ली, मार्च 13 -- ग्रेविटा इंडिया लिमिटेड (Gravita India Ltd) के शेयर आज शुक्रवार को फोकस में हैं। इसके पीछे की वजह कंपनी की तरफ से किया जाने वाला अधिग्रहण है। Gravita India Ltd ने राष्ट्रीय मेटल इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 98.95 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। इस डील के लिए कंपनी कुल 559.80 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह ट्रांजैक्शन 31 मार्च 2026 या उससे पहले पूरा हो जाएगा।बढ़त के साथ खुला शेयर Gravita India Ltd के शेयर बीएसई में आज शुक्रवार को 1535.75 रुपये के स्तर पर खुला था। कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 1546.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया था। हालांकि, फिर शेयरों में नरमी देखने को मिली। जिसकी वजह से स्टॉक लाल निशान पर ट्रेड कर करने लगा। यह भी पढ़ें- 2 दिन में 15 गुना सब्सक्रिप्शन, SME IPO पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.