नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- एआई कंपनी Anthropic आईपीओ ला रही है। कंपनी ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। 5 साल पुरानी एआई कंपनी 1.405 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर आईपीओ ला रही है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 70 डॉलर से 78 डॉलर तक का प्राइस बैंड तय किया है।64.40 बिलियन डॉलर जुटाने की कोशिश मंगलवार को एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि आईपीओ के जरिए 825 मिलियन डॉलर की कीमत के शेयरों की बिक्री होगी। मौजूदा अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी आईपीओ के जरिए 64.40 बिलियन डॉलर जुटाने का प्रयास करेगी। इसके अलावा 26 बिलियन डॉलर रणनीतिक निवेशकों से जुटाने का प्रयास किया जाएगा। एन्थ्रोपिक के आईपीओ से 100 बिलियन डॉलर जुटाने की उम्मीद की गई थी। जोकि इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ इसे बना देता। बता दें, इस कंपनी की स्थापना 2021 में हुई थी। यह भी पढ़ें- पहले...